Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ के सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण को पेश किया निजी विधेयक

मेरठ के सांसद ने जनसंख्या नियंत्रण को पेश किया निजी विधेयक

मेरठ(हि.स.)। मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में तीन निजी विधेयक प्रस्तुत किए। इनमें जनसंख्या नियंत्रण के लिए व्यापक नीति बनाने वाला विधेयक भी शामिल है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पहले निजी विधेयक में जनसंख्या नियंत्रण हेतु उपायों और पद्धतियों को निरुपित करने, देश की जनसंख्या को स्थिर करने के लिए एक व्यापक नीति बनाने, छोटे परिवार के सन्नियम को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं को बढ़ावा देना, राष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण प्राधिकरण की स्थापना करने और परिवार नियोजन के सम्बन्ध में जागरूकता फ़ैलाने का उपबंध करने तथा उससे आनुषांगिक सभी विषयों का उपबंध करने सम्बन्धी विधेयक जनसंख्या (स्थिरीकरण और नियंत्रण) विधेयक, 2021 प्रस्तुत किया।

दूसरे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 में संशोधन करने के सम्बन्ध में विधेयक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 (नई धारा 22क का अन्तःस्थापन) लोकसभा में प्रस्तुत किया। तीसरे यकृत शोथ से पीड़ित व्यक्तियों के साथ भेदभाव का प्रतिषेध करने और इसके नियंत्रण तथा प्रबंधन के लिए दिशा निर्देश निर्धारित करने और उससे सम्बंधित विषयों का उपबंध करने वाले विधेयक यकृतशोथ (भेदभाव, निवारण और नियंत्रण) विधेयक, 2021 लोकसभा में प्रस्तुत किया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular