Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की फोकस टेस्टिंग किये जाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना की फोकस टेस्टिंग किये जाने पर दिया जोर

-कहा, कुछ राज्यों में संक्रमण में वृद्धि को लेकर प्रदेश में बरती जाए अतिरिक्त सतर्कता

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की फोकस टेस्टिंग किये जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखकर अधिक से अधिक टेस्ट किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.25 लाख से कम टेस्ट न हों।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उत्तर प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं क्वारंटीन की आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव तथा उपचार के सम्बन्ध में प्रभावी व्यवस्था बनाये रखी जाये। जनपदों में स्थापित इन्टीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाये। कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाये। उन्होंने इस कार्य में विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी उपयोग किये जाने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular