Thursday, June 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ का जायजा लेने वाराणसी पहुंचे

-अस्सी से एनडीआरएफ के विशेष नौका से बाढ़ प्रभावित इलाकों में देखा तबाही का मंजर

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी में गंगा और वरूणा नदी के तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लेने बुधवार शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। गाजीपुर और चंदौली में बाढ़ पीड़ित इलाके में हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में पीडितों में राहत सामग्री वितरित की।

इसके बाद उनका हेलीकाॅप्टर बीएचयू के हेलीपैड पर उतरा। यहां प्रदेश सरकार में जलशक्ति और वाराणसी के प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, शहर दक्षिणी विधायक डाॅ नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि के साथ प्रशासनिक अफसरों ने स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे अस्सीघाट पर पहुंचे और स्वतंत्र देव सिंह के साथ एनडीआरएफ की विशेष नौका पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद गोयनका विद्यालय में राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। शाम को सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर लखनऊ रवाना होंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular