Thursday, August 27, 2026
Homeखेलजापान ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और...

जापान ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल बाहर

टोक्यो (हि.स.)। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को जापान ओपन के पहले दौर में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी ली ज़ी जिया को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। श्रीकांत ने ली को 22-20, 23-21 से हराया।

ली ज़ी जिया ने पिछले सभी मुकाबलों में किदांबी श्रीकांत को हराया था और यह पहली बार था जब भारतीय खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।

हालांकि लक्ष्य सेन और साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य को पहले दौर में जापान के निशिमोटो के हाथों 21-18, 14-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में भारत के शीर्ष पदक के दावेदार अपने शानदार फॉर्म को दोहरा नहीं सके और तीन सेटों में मैच हार गए। सेन ने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में अपनी लय खो दी और हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।।

वहीं, साइना नेहवाल को अकाने यामागुची ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने 21-9, 21-17 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular