मुख्यमंत्री के आगरा आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन

आगरा (हि.स.)। सोमवार को मुख्यमंत्री के आगरा आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। तारघर मैदान में होने जा रहे प्रबुद्धजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आने वाले हैं। प्रशासन की तैयारियों के साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता उनके जोरदार स्वागत के लिए जुटे हुए हैं।

आगरा जनपद में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होने वाला है। आगरा में उनके आगमन को लेकर प्रशासन स्तर से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्त्ता भी उनके भव्य स्वागत के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 28 नवंबर को आगरा के तारघर मैदान में होने जा रहे प्रबुद्धजन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आने वाले हैं।

मुख्यमंत्री मैनपुरी से आगरा करीबन दो घंटे के लिए आने वाले हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह यहाँ तीन बजे के आस- पास पहुंचेंगे। जिसके बाद तारघर मैदान पहुंच कर वे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा यहाँ आगरावासियों के लिए कुछ नई योजनाओं का अनावरण करेंगे । इसके साथ ही निकाय चुनाव से पहले उनका आगरा आगमन चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उनके आगरा आगमन में स्वयं डीएम नवनीत चहल द्वारा तैयारियों का जायज़ा लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पूरा इंतेज़ाम किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम की टीम को पुरे आगरा शहर की सफाई व्यवस्था में लगाया गया है। मुख्यमंत्री के इस आगरा आगमन में हज़ारों की संख्या में लोगों के जुटने की संभावना के तहत पूरी सुरक्षा व्यवस्था का इंतेज़ाम किया जा रहा है।

श्रीकांत

error: Content is protected !!