मुख्तारी अंसारी के अवैध मछली गिरोह के माफिया की करोड़ों की सम्पत्ति कुर्क

मऊ। जनपद पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग के आईएस-191 के अवैध मछली माफिया पर शनिवार को बङी कार्यवाही किया। अवैध मछली गैंग के माफिया पारस नाथ सोनकर की अवैध रुप से अर्जित 8 करोड़ 17 लाख रुपये की सम्पत्ति की कुर्की की गई है। जिसमें 07 जमीनें और 13 चार पहिया वाहन शामिल हैं।पुलिस अधिक्षक अनुराग आर्य के आदेश पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में सिओ मुहम्मदाबाद नन्द लाल की अनुवई में पुलिस टीम ने कुर्की की कार्य़वाही ी की। इसके तहत उसके सभी 07 भू-खंडों पर कुर्की का बोर्ड लगाया गया। इसके साथ ही 13 वाहन को जब्त करने की कार्य़वाही की गई। कुर्क की गयी सम्पत्ति की कीमत 08 करोङ 17 लाख रुपये हैं। 
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली निवासी पारस नाथ सोनकर की सम्पत्ति को कुर्क किया गया। पारस नाथ सोनकर मुख्तार अंसारी गैंग के आईएस-191 का सदस्य है। साथ ही अवैध मछली कारोबार का माफिया है। इसके उपर जून माह में अवैध मछली कारोबार के तहत कार्रवाई की गई थी। साथ ही गैगेस्टर की कार्यवाही करते हुए 25 हजार रुपये की इनाम भी घोषित किया गया था। इसकी अगली कड़ी में उसकी 07 भूमि और 13 चार पहिया वाहन को जब्त किया गया। उसकी अवैध तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति की कुल कीमत 08 करोङ 17 लाख रुपये है। मुख्तारी अंसारी गैंग सहित जनपद में जितने भी अपराधी तत्व है उनके खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!