Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में कंप्यूटर और कलम देना...

मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में कंप्यूटर और कलम देना चाहती है सरकार : भूपेन्द्र चौधरी

– भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष ने लिया भाग

बुलंदशहर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। यह सकंल्प लेकर काम करें कि हमें सभी सीटें जीतनी हैं। चौधरी ने यह बातें शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के यहां पहुंचने पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में होने वाले नगर निकाय चुनाव में सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपराध पर बेहद संवेदनशील है। बेहतर कानून व्यवस्था के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। बाढ़ के मुद्दे पर कहा कि नेपाल से आने वाला पानी एक बड़ी समस्या है।

मदरसों के सर्वे पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि सरकार मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए काम कर रही है। सरकार चाहती है कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ में कंप्यूटर और कलम दोनों होने चाहिए।

भाजपा नेता वरुण गांधी के सरकार पर बयान पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। अधिकारियों के साथ बराबर बैठक हो रही है और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सरकार में कोई असंतोष नहीं है।

वरुण गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि हवाई निरीक्षण करने से जमीनी मुद्दे नहीं दिखाई देते हैं।

सचिन/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular