मऊ (हि.स)। बाहुबली और माफियाओं की अवैध सम्पत्ति पर योगी सरकार का बुल्डोजर तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा के प्लॉट पर सोमवार को जिल प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी अरूण कुमार के निर्देश पर की गई है। मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा ने अवैध तरीके से कमाई गई सम्पत्ति का निवेश प्लॉटिंग करने वाली कंपनी यश विक्रम, अनीता देवी, प्रीति वर्कशीट इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया है। इसके डॉयरेक्टर विजय कुमार हैं।
प्रशासन का कहना है कि करीब 60 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि, जिसे प्रशासन ने ध्वस्त किया है। जिला प्रशासन इस अवैध प्लाटिंग और कॉलोनी विकसित करने वालों को चिन्हित करने का काम कर रही है, जिनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, क्षेत्राधिकारी नगर धन्नजय मिश्रा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तथा इंजीनियर विनियमित क्षेत्र व भारी संख्या में पुलिस फोर्स वन पालिका कर्मी मौजूद रहे।
नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि अवैध कॉलोनी में जमीनों की जांच के लिए राजस्व टीम को लगाया गया है। उन्हें निर्देश दिया कि पहले के अभिलेखों से जांच कर लें कि सरकारी भूमि की हेराफेरी तो नहीं की गई है, यदि की गई है तो मुकदमा दर्ज होगा और जो भी इसमें शामिल होंगे जेल जाएंगें।
आनन्द
