Sunday, May 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगर्मी के कारण पंजाब बैंक के यूपीएस के तार पिघले, काम हुआ...

गर्मी के कारण पंजाब बैंक के यूपीएस के तार पिघले, काम हुआ प्रभावित

औरैया(हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा औरैया में सोमवार की दोपहर अचानक यूपीएस से चिंगारी निकलने लगी। बैंक कर्मियों द्वारा आनन-फानन में उस पर काबू पाया गया। यूपीएस के तार पिघलने के बाद बैंक का काम प्रभावित हो गया और उपभोक्ताओं को कुछ समय के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया। मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई की, मैकेनिक को मामले की जानकारी दे दी गई है।

कानपुर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार की दोपहर अचानक से यूपीएस के तारों से धुआं उठने लगा। जैसे ही बैंक के कर्मचारियों ने यूपीएस के पास से धुआं उठता देखा सारे सिस्टम बंद कर दिए और पावर ब्रेक कर दिया गया। पावर ब्रेक करने के उपरांत यूपीएस के तारों से निकलने वाला धुआं कम हुआ। इसके उपरांत बैंक का कार्य बंद हो गया।

पंजाब बैंक के कर्मचारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपीएस के तार पिघल गए थे उससे चिंगारी निकलने लगी थी जिसके कारण पावर कट किया गया। उन्होंने बताया इसकी जानकारी मैकेनिक को दे दी गई है। फाल्ट दुरुस्त करने के बाद काम शुरू हो सका।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular