Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंदिर जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

मंदिर जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत

वाराणसी(हि.स.)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घर से मंदिर जा रही महिला रेलवे लाइन पार करते समय सोमवार को अचानक आई ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

जलालीपट्टी अशर्फी नगर निवासी मधु गुप्ता (45) पत्नी रामाश्रय गुप्ता आज सुबह पूजा करने के लिए घर से मंदिर जा रही थी। भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के पास महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार से आई ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई। इस बीच मृतक महिला के परिजन भी पहुंच गए और शव देख बिलखने लगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular