Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के काल में वंचित वर्ग की उन्नति देख घबरा रही मायावती...

भाजपा के काल में वंचित वर्ग की उन्नति देख घबरा रही मायावती : स्वाती सिंह

– पूर्व मंत्री ने कहा, कुछ विकृत मानसिकता के लोग उठा रहे रामचरित मानस पर सवाल

लखनऊ (हि.स.)। देश में हो रही तरक्की, चतुर्दिक विकास और गरीबों के कल्याण से विपक्ष घबरा गया है। उसके घबराने का एक और कारण है, लोगों का राष्ट्रवाद के प्रति जागृत होना। इसी कारण कुछ विकृत मानसिकता के लोग रामचरित मानस पर सवाल उठा रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

वे बिना नाम लिये स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरित मानस पर उठाये गये सवालों का जवाब में ये बातें कहीं। वहीं उन्होंने बसपा प्रमुख द्वारा इसे भाजपा-सपा की मिलीभगत पर कहा कि शिखर से शून्य पर पहुंच चुकी बसपा में अब घबराहट है। अब जनता मायावती के उस रूप को समझ चुकी है, जिसमें सिर्फ छलावा है। वंचित वर्ग का नाम लेकर राजनीति करने वाली मायावती ने कभी भी वंचितों के उद्धार के लिए काम नहीं किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में वंचित वर्ग आज प्रगति की राह पर चल पड़ा है।

स्वाती सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा जनकल्याण का काम करती है। वह राजनीति नहीं करती। भाजपा के कार्यकर्ता स्वहित को त्यागकर, अपना जीवन सर्व समाज के लिए समर्पित करते हैं। आज आमजन भी इस बात को एहसास कर रहा है। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, पूरा विश्व भारत को आशा भरी निगाहों से देख रहा है। भारत आज सबसे तेज गति से विकास की रफ्तार वाला राष्ट्र है। यही कारण है कि विपक्ष भारत की लोकप्रियता को देखकर घबरा रहा है।

बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को सुबह ट्वीट किया, “रामचरितमानस के विरुद्ध सपा नेता की टिप्पणी पर उठे विवाद व फिर उसे लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं के बावजूद सपा नेतृत्व की चुप्पी से स्पष्ट है कि इसमें दोनों पार्टियों की मिलीभगत है ताकि आगामी चुनावों को जनता के ज्वलन्त मुद्दों के बजाए हिन्दू-मुस्लिम उन्माद पर पोलाराइज किया जा सके।”

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular