Saturday, April 18, 2026
Homeमनोरंजनभूमि पेडनेकर ने शेयर किया ब्रेक-डे वीडियो

भूमि पेडनेकर ने शेयर किया ब्रेक-डे वीडियो

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहने वाली भूमि पेडनेकर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेक डे का एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए भूमि ने लिखा-‘ब्रेक-डे, रिकवरी फॉर द बॉडी, माइंड एंड सोल।’

इस वीडियो में सबसे पहले भूमि पहाड़ों में चाय पीती हुईं नजर आ रही हैं, उसके बाद वर्कआउट, ब्रेकफास्ट और रीडिंग करती हुई दिख रही हैं। वीडियो को देखने के बाद यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूमि ने अपने ब्रेक डे का पूरा लुत्फ उठाया है। सोशल मीडिया पर भूमि के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द लेडी किलर की शूटिंग के लिए मनाली में है। अजय बहल निर्देशित इस फिल्म में भूमि के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं भूमि इस फिल्म के अलावा ‘गोविंदा नाम मेरा’, ‘रक्षाबंधन’, ‘भक्षक’ और ‘भीड़’ आदि फिल्मों में अभिनय करती नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular