पारिवारिक लाभ योजना आवास और शौचालय के लिए दिए निर्देश
औरैया (हि. स.)। सोमवार को ट्रेन से कटकर मौत को गले लगाने वाली पूनम व सपना की टी बी पीड़िता माँ नीलम से मंगलवार को मिलने पहुंचे डीएम ने सान्तवना देते हुए सबसे पहले सीएमओ अर्चना श्रीवास्तव को पीड़िता का इलाज कराने का निर्देश दिया। डीएम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही डीएम ने मौके पर मौजूद एसडीएम बिधूना खण्ड विकास अधिकारी सहार लेखपाल पवन दीक्षित प्रधान दिनेश कुमार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने पीड़ित की रेडक्रास से भी मदद का आश्वासन दिया।
ङीएम सभी विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संकट की घड़ी में मानवता की द्रष्टि से अन्य योजनाओ और निजी सहयोग से भी मदद करने को कहा। मंगलवार को कंचौसी बाजार के डेरा जोगी पहुंचे जिलाअधिकारी ने पीड़ित विधवा नीलम और बच्चों से मिलकर हालचाल जाना।पीड़ित नीलम ने रहने के लिए सरकारी आवास और शौचालय की माँग की। बड़े लड़के ने डीएम से आगे की पढाई करने की बात कही तो जिला अधिकारी ने उसकी पढाई का जिम्मेदारी अपने खर्चे से उठाने का आश्वासन दिया। डीएम ने प्रधान और राशन कोटेदार से पीड़ित परिवार को मिलने वाले राशन के अतिरिक्त गल्ला देने को कहा।इस दौरान जिलाधिकारी से डेरा जोगी के गरीब लोगों ने शौचालय और रहने को आवास न होने की शिकायत की।जिस पर डीएम ने ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अधिकारी शिवरतन पाल वीडीओ सहार से सर्वे करके ऐसे लोगों को वरीयता से सहयोग करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम बिधूना लवगीत कौर, तहसीलदार बिधूना जितेश वर्मा, परियोजना निदेशक हरेन्द्र सिंह, बीडीओ सहार मुनीश सिंह, एस ओ दिबियापुर शशिभूषण मिश्रा ,चौकी इंचार्ज अविनाश चन्द्र,लेखपाल पवन दीक्षित, सत्यवीर पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर सिंह ,शिवरतन पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष राजवीर यादव व जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी और आर्थिक मदद की और शीघ्र ही पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सुनील
