Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह फ्लाप : केशव प्रसाद मौर्य

भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह फ्लाप : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह फ्लाप हो गयी है। राहुल गांधी खुद मान चुके हैं कि कांग्रेस का अस्तित्व नहीं है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में मात्र तीन दिन ही यात्रा का समय रखा है। जनता भी कांग्रेस को गंभीरता से नहीं ले रही है।

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा का उत्तर प्रदेश में कोई असर नहीं पड़ेगा। संदीप सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है। सबको यात्रा निकालने का अधिकार है लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज गाजियाबाद पहुंची है। यहां से यात्रा बागपत पहुंचेगी। वहीं यात्रा का ठहराव होगा। यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular