Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ों यात्र से विपक्षी दल विचलित: पायलट

भारत जोड़ों यात्र से विपक्षी दल विचलित: पायलट

जोधपुर(हि.स.)। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भूंगरा गांव जाने से पहले जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मीडिया से गैस त्रासदी में मृतक पर शोक जताते हुए कहा कि एक साथ इतने लोगों की मौत बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को अब तक जो आर्थिक सहायता मिली है वह कम है। एक ही परिवार के कई सदस्य की एक साथ मौत हुई है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से सहायता राशि बढ़ाने की मांग करेंगे। मीडिया के सवाल भारत जोड़ों पर उन्होंने कहा- यात्रा जैसे जैसे बढ़ी इसका बड़ा स्वागत हुआ। यात्रा से अलग तरह का संदेश गया है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल विचलित है वह कमी नहीं निकाल सकते है। भारत जोड़ों यात्रा से देश में बड़ा परिवर्तन होने का भी संकेत है।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भूंगरा गांव में सगत सिंह की ढाणी पहुंचे। इस दौरान गैस त्रासदी में मृतकों श्रद्धांजलि दी और पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर सांत्वना दी। हादसे को लेकर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने पीडि़त परिवारों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सतीश/ ईश्वर

RELATED ARTICLES

Most Popular