Sunday, April 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलभारतीय मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ ने आठ सूत्री मांगों का सौंपा...

भारतीय मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ ने आठ सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ की महिला प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई में अध्यक्ष विनोदनी मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम से प्रेषित आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन लखनऊ नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। 
लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय मजदूर संघ के महानगर इकाई के पदाधिकारी महेन्द्र दीक्षित, संदीप मिश्रा एवं महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों श्वेता त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, शायना बानो सहित तमाम कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन एवं मांग पत्र सौंपा। विनोदनी मिश्रा ने बताया कि आठ सूत्री मांग पत्र में कामकाजी महिलाओं के मान सम्मान में कम न हो, इसके लिए कड़े नियम व कानून संशोधन की आवश्कता है। 
उन्होंने बताया कि सामाजिक, पारिवारिक व घरेलू हिंसा पर बने कानूनों की समय समय पर मुख्यमंत्री स्वयं समीक्षा करें। महिला सुरक्षा को चलाये जा रहे कार्यक्रमों का समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार प्रसार होना चाहिए। महिला आयोग, पारिवारिक न्यायालयों में महिला हित का ध्यान रखते हुए समुचे प्रकरण का शीघ्रता से निस्तारण होना चाहिए। 
उन्होंने बताया कि समाज व पारिवार में महिला को पुरुष के बराबर का दर्जा दिलाया जाये। महिला सम्बन्धित मामलों में जाति, धर्म से परे हटकर निर्णय किया जाये। सरकारी विभागों में कार्यरत महिलाओं को विशेष दर्जा दिया जाये। आउटसोर्सिंग से जुड़ी महिला कर्मचारियों के मान सम्मान एवं वेतन की सुनिश्चिती की जाये। महिलाओं से जुड़े व्रत त्यौहारों पर विशेष रुप से छुट्टी का प्रावधान होना चाहिए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular