Tuesday, May 26, 2026
Homeअन्यभाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री मोदी मौजूद

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, प्रधानमंत्री मोदी मौजूद

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के पांच राज्यों में हुये विधानसभा चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक मंगलवार को शुरू हो गयी। चुनाव में पार्टी ने चार राज्यों में जबर्दस्त जीत दर्ज की है।

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा होगी।

भाजपा संसदीय दल की पिछली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने संसद से सांसदों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त की थी।

ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular