Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: सर्विलांस के दो आरक्षी निलंबित

प्रयागराज: सर्विलांस के दो आरक्षी निलंबित

प्रयागराज(हि.स.)। क्राइम के सर्विलांस टीम में तैनात दो सिपाहियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सोमवार देर रात निलंबित कर दिया। सिपाहियों पर एक महिला ने रुपये लेने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधीक्षक अपराध सतीश चन्द्र ने बताया कि सर्विलांस टीम में तैनात आरक्षी बलवंत और हिमांशु पर गत दिनों एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसका खोया हुआ मोबाइल दिलाने के लिए पैसा मांगा था। मामला प्रकाश में आने के बाद जांच कराई जा रही थी। पूरे प्रकरण में जांच करके रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास भेज गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सोमवार देर रात उक्त दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular