भाजपा ने टोपी और लुंगी छाप गुंडों के आतंक का अंत किया : केशव प्रसाद मौर्य

व्यापार, उद्योग एवं उद्योगपति का उज्ज्वल भविष्य भाजपा में : उप मुख्यमंत्री

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गरीबों, किसानों, व्यापारी, मजदूरों के हित के लिए तथा उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारियों के साथ कार्य करती है। सपा, बसपा के शासन में टोपी वाले एवं लुंगी वाले गुंडे व्यापारियों को डराया एवं धमकाया करते थे और रंगदारी वसूली करते थे। लेकिन आज ये सब गायब हो गए हैं। क्योंकि भाजपा ने टोपी और लुंगी छाप गुंडों के आतंक का अंत किया।

शुक्रवार को उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा द्वारा पुलिस लाइन स्थित सारस्वत पैलेस में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि व्यापारी और व्यापार उद्योग व उद्योगपति का उज्ज्वल भविष्य भाजपा के साथ है। व्यापारियों के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी 2014 से लेकर 2019 तक के सभी चुनाव में विजय प्राप्त की है।

कहा हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब के प्रयास के आधार पर कार्य करते हैं। और पुनः सभी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट प्राप्त करके भारतीय जनता पार्टी सरकार बनायेंगे। उन्होंने व्यापारी बंधुओं अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनने एवं बनाने को कहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि विकास क्या होता है आज भाजपा की सरकार में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनेकों कदम उठाई है। कहा कि एक समय था लोग कहा करते थे कि प्रयागराज में एयरपोर्ट नहीं बन सकता। लेकिन आज भाजपा की सरकार में प्रयागराज से व्यापारी ही नहीं आम व्यक्ति भी कई जगह की उड़ानें भर रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जिन्ना को मानने वाला है और हम राम को मानने वाले हैं। अखिलेश बुलडोजर वापस करवाने का काम कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि व्यापारी समाज का बेटा जोड़ घटाना अच्छे से जानता है, उसको सीखने की जरूरत नहीं है। उसको अपना लाभ हानि का बखूबी ज्ञान है। आने वाले समय में विपक्ष को व्यापारी समाज उसको बताने का कार्य करेगा।

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापारिक कल्याण बोर्ड का गठन कर व्यापारियों के हितों की रक्षा की और अधिकारियों की मनमानी रोकने का कार्य किया है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने पार्टी के सिद्धांत एवं उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि व्यापारी समाज कल भी था भाजपा के साथ आज भी है और कल भी रहेगा। कहा कि व्यापारी समाज और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे के पूरक है।

कार्यक्रम की संयोजक शशि वार्ष्णेय रही एवं संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक श्यामजी अग्रवाल ने किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस व्यापारी सम्मेलन में प्रयागराज महानगर गंगापार, यमुनापार, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह, रवींद्र कुमार जायसवाल, श्याम बाबू केसरवानी, धर्मेंद्र केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, सुशांत केसरवानी, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, यश विक्रम त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, चंदन भट्ट, संस्कार सिन्हा एवं पार्टी के एवं विभिन्न संगठन के व्यापारी संगठनों के व्यापारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!