Friday, April 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबीएलओ द्वारा मतदाताओं को वोटर पर्ची नहीं देने पर मतदान प्रतिशत कम...

बीएलओ द्वारा मतदाताओं को वोटर पर्ची नहीं देने पर मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका है

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला(बलरामपुर) विधानसभा चुनाव में बीएलओ द्वारा निर्वाचन आयोग के कड़े निर्देश के बाद भी मतदाताओं को वोटर पर्ची नहीं दिया जा रहा है। इससे पूरे तहसील क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होने की आशंका है।
इसकी शिकायत उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन ने एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा को दिए गए ज्ञापन में दी। उन्होंने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मतदाताओं को मतदान के लिए वोटर पर्ची मतदान के पूर्व पहुंचाने का कार्य बीएलओ को सौंपा गया है। इसके लिए तहसील से सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग से मिले वोटर पर्ची को दिया गया है। उसके बाद भी मतदाताओं के पास बीएलओ वोटर पर्ची नहीं पहुंचा रहे हैं। वोटर पर्ची न मिलने से तमाम मतदाता मतदान से वंचित हो जाएंगे। मतदाताओं के मतदान से वंचित होने पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पायेंगे। इससे इस तहसील के विधानसभा उतरौला व बलरामपुर सदर आंशिक का वोट प्रतिशत काफी कम हो जाएगा। एसडीएम उतरौला ने अध्यक्ष का ज्ञापन लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है और बताया है कि सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची पहुंचाने के लक्ष्य को मतदान के पूर्व अवश्य पूरा कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular