– गरिमा सिंह व रेनू सिंह को सह जिला महिला प्रमुख, मीनू अरोड़ा सह महानगर महिला प्रमुख
मुरादाबाद (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक प्रशांत शर्मा ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई की बैठक बुधवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें महिला इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके साथ ही महिला दिवस पर आयोजित होने वाले मातृशक्ति सम्मान समारोह की योजना बनाई गयी।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक डा. राजीव कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई के तत्वावधान में विशाल मातृशक्ति सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित होगा।
स्वदेशी जागरण मंच महिला इकाई की जिला एवं महानगर टीम का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला इकाई में पूनम चौहान को जिला महिला प्रमुख, गरिमा सिंह व रेनू सिंह को सह जिला महिला प्रमुख बनाया गया। महानगर इकाई में महक रस्तोगी को महानगर महिला प्रमुख, मीनू अरोड़ा को सह महिला महानगर प्रमुख, डा. पल्लवी रस्तोगी को विचार प्रमुख, उर्वशी सिंह को प्रचार प्रमुख, ख्याति को सम्पर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गयी।
जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान ने बताया कि मंच प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित करेगा। यह कार्यक्रम प्रेम चुनरिया में 05 मार्च को आयोजित होगा। कार्यक्रम की योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर बैठक का संचालन गरिमा सिंह ने किया। आभार पूनम चौहान ने व्यक्त किया।
निमित जायसवाल
