Tuesday, April 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबीएमसी इलेवन ने योगी इलेवन को 20 रनों से पराजित कर ट्रॉफी...

बीएमसी इलेवन ने योगी इलेवन को 20 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली

निर्धारित 8 ओवर की समाप्ति पर 46 रन ही बना सके।

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) उतरौला गांधी नगर कैनवास बाल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार शाम को बीएमसी और योगी इलेवन के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले में बीएमसी इलेवन ने योगी इलेवन को 20 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
टूर्नामेंट प्रारंभ से पूर्व कमेटी सदस्य आमिर निजाम, विजय, साजन, बल्लम, गोविंदा, बंटी आदि ने मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुर्रहीम सिद्दीकी का बैच अलंकरण किया। तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बीएमसी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 8 विकेट गंवाकर जीत के लिए 77 रनों का लक्ष्य दिया। बीएमसी इलेवन की शुरुआत बेहद धीमी व खराब रही। पहले ही ओवर में पारी की शुरुआत करने आए बल्लेबाज अबू हुरैरा पठान बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन की राह देखना पड़ा। दूसरे ओवर में सैफ तथा तीसरे ओवर में इरफान व एक अन्य बल्लेबाज धड़ाधड़ आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभालते हुए योगी इलेवन को जीत के लिए 77 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे योगी इलेवन के बल्लेबाज लक्ष्य प्राप्ति के लिए शुरुआत से ही जूझते नजर आए। निर्धारित 8 ओवर की समाप्ति पर 46 रन ही बना सके।
डॉ अब्दुर्रहीम सिद्दीकी द्वारा, टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले योगी इलेवन के निखिल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, और फाइनल मुकाबले में उंदा प्रदर्शन करने वाले बीएमसी इलेवन के फरहान को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कॉमेंटेटर इमरान उर्फ भोलू ने अपनी रोचक कमेंट्री से उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मुख्य अतिथि डॉ अब्दुर्रहीम सिद्दीकी ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व अन्य पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि अब्दुल करीम मेमोरियल हॉस्पिटल एंड हलीम ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर अब्दुर्रहीम सिद्दीकी ने कहा कि खेल प्रतिभा को निखारने के लिए, खेल का आयोजन होते रहना चाहिए।
खेलकूद में हार जीत लगा रहता है। खिलाड़ी को लक्ष्य निर्धारित कर खेलना चाहिए। खेल जगत में बेहतर परिणाम के लिए खिलाड़ी को नियमित रूप से अभ्यास करते रहना चाहिए। खेल, जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान राजा भारती, दीपक, आशीष, सुरेश, राकेश, संतोष, पंकज, राहुल, कैलाश, सतीश, उमेश, राजेश समेत भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular