बहराइच (हि.स.)। आगामी त्योहार मद्देनजर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों ने हर स्थिति से निपटने के पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक देहात अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण और बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधि विरुद्ध भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
साथ ही साथ एएसपी ने समस्त बलों को दंगाइयों, बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग करना है उसकी भी जानकारी दी गई। ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाये गये तरीकों से ऐसी परिस्थितियों का अच्छे से सामना किया जा सके।
सीओ कैसरगंज कमलेश सिंह, सीओ महसी जेपी त्रिपाठी, सीओ नानपारा व मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव, सीओ नगर विनय द्विवेदी, सीओ पयागपुर आरके सिसोदिया समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
राहुल
