बस्ती : कांग्रेस की बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से बनाया सीधा संवाद

ब्लाक स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर
जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने दिया सांगठनिक जानकारी
बस्ती । मजबूत संगठन के आधार पर ही कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल कर सकेगी। यह विचार अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों, फ्रन्टल संगठनों, ब्लाक संगठनों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद बनाते हुये व्यक्त किया। इसी कड़ी में राजेश तिवारी ने बेलाडी स्थित गर्ल्स इण्टर कालेज के सभागार में व्लाक अध्यक्षों से जमीनी स्तर पर की जानकारी प्राप्त किया।कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने राजेश तिवारी को जनपद के राजनीतिक स्थिति, कांग्रेस के कार्यक्रमों, कोरोना काल में सेवा सत्याग्रह आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू स्वयं किसानों, नौजवानों, व्यापारियों एवं आम आदमी के सवाल पर लगातार संघर्षरत है। कोराना संकट काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों को सर्वाधिक सहयोग किया। उन्होने ब्लाक स्तर पर संगठन की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया। कहा कि मजबूत संगठन और सेवा संकल्प के आधार पर कांग्रेस अपने लक्ष्य अर्जित कर सकेगी।
यह जानकारी देते हुये कांग्रेस प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों ने जमीनी सच्चाईयों से प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी कर्मराज यादव, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, छोटेलाल तिवारी, कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ विश्वनाथ चौधरी, रामभवन शुक्ल, अनिल भारती, डा. दीपेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, भूमिधर गुप्ता, सचिन शुक्ल, नर्वदेश्वर शुक्ल, विपिन राय, आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, गतिविधियों और कांग्रेस के भूमिका की जानकारी दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, लबोनी सिंह गायत्री गुप्ता ने बताया कि महिला कांग्रेस मुद्दों को लेकर संघर्षरत है।बैठकों में मुख्य रूप से रूपेश पाण्डेय, नोमान अहमद, सूर्यमणि पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्दीकी, महेन्द्र श्रीवास्तव, सोमनाथ पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, राहुल चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्र, अरूण पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, लालजीत पहलवान, रविन्द्र सिंह राजन, वृजेश कुमार आर्य, विकास वर्मा, दुर्गेश त्रिपाठी, अतीउल्ला सिद्दीकी, कौशल किशोर श्रीवास्तव, विवेकानन्द मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, आदर्श पाठक, प्रताप नरायन मिश्र, हरिशंकर पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, मुमताज खां, कर्नल ए.के. सिंह, मो. युसुफ, इफ्तिखार अहमद, रविन्द्र चौधरी, राम सजीवन चौधरी, प्रदीप सिंह, दीपक पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, मनोज सिंह, जग प्रसाद तिवारी, जगदीश शर्मा, अजय कुमार सिंह, राजेश पाण्डेय, अमर बहादुर, शुभम गौड, लक्ष्मीकान्त मिश्र आदि कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी को स्थितियों की विन्दुवार जानकारी दिया।

error: Content is protected !!