Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ केवल काउंटिंग एजेन्ट को...

बलिया : मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ केवल काउंटिंग एजेन्ट को ही जाने की इजाजत

बलिया (हि. स.)। विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने के बाद मतगणना भी शांति से निपट जाए, इसे लेकर जिला प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। गुरुवार को मंडी परिसर में मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के साथ केवल उनके काउंटिंग एजेंट ही जा सकेंगे। वहीं, शहर में पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया है।

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने एक दिन पहले ही जिले में धारा 144 लागू करने की घोषणा की थी। उनके द्वारा जारी नए निर्देशों के मुताबिक मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर सभी प्रत्याशियों के साथ केवल काउंटिंग एजेन्ट को ही जाने की इजाजत दी गयी है। मंडी परिसर के बाहर लोगों और पार्टियों के कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने और किसी भी प्रकार के विजय जुलूस को भी प्रतिबंधित किया गया है। जबकि पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन भी किया है जिसके अनुसार बांसडीह से आने वाले वाहन जो बक्सर की तरफ जाना चाहते हैं, उन्हें सुखपुरा होकर जाना होगा। फेफना की ओर से बांसडीह की ओर जाने वाले वाहनों को सुखपुरा होकर जाना पड़ेगा। वहीं, दुबहड़ की ओर से आने वाले वाहन चिरैया मोड़ से बांसडीह होकर जाएंगे।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular