Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रदेश की जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया:...

प्रदेश की जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन दिया: प्रकाश पाल

हरदोई(हि. स.)जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला प्रभारी प्रकाश पाल और जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने कल आने वाले विधानसभा नतीजों पर चर्चा की।

जिला प्रभारी ने कहा कि कल के नतीजे विपक्ष के सारे दावों का सफाया कर देगा। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था और सबका साथ सबका विश्वास के मूल मंत्र पर विश्वास जताया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने समाजवादी सरकार में गुंडागर्दी का दंश झेला है। जनता का आशिर्वाद भाजपा के साथ है।

जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने सरकार के पांच साल के शासन को प्रदेश के लिए स्वर्णिम बताया। बिना भेदभाव जनता के लिए काम किया। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा पर प्रदेश की सभी माता और बहनों का आशीर्वाद योगी-मोदी के साथ है।

समाजवादी पार्टी ने माहौल खराब करने को ईवीएम जिन्न बाहर निकाला है। समाजवादी पार्टी की मानसिकता जिन्ना और जिन्न तक सीमित है। सपा नेताओं का उतावलापन उनकी हार की हताशा को दिखा रहा है।

जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने विपक्ष के मीडिया जगत पर उठ रहे सवालों को बेबुनियाद बताया। मीडिया प्रभारी ने कहा कि बहुत से ऐसे एग्जिट पोल है जो भाजपा के हक में नहीं है लेकिन पार्टी के किसी भी नेता ने मीडिया पर प्रश्न चिन्ह नहीं उठाया। मीडिया निष्पक्ष अपना काम कर रही है। जनता अपना मत दे चुकी है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular