Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : बाप-बेटे का खून से लथपथ शव मिला

बलिया : बाप-बेटे का खून से लथपथ शव मिला

बलिया (हि.स.)। हल्दी थानाक्षेत्र के सोनवानी गांव के उत्तर टोला में मंगलवार सुबह बाप-बेटे का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। दोनों की हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

उत्तर टोला स्थित घर में उमाशंकर सिंह अपने दो बेटों विक्रम सिंह (26) और संदीप सिंह (35) के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह गांव में एक कुएं से विक्रम सिंह का खून से लथपथ शव मिला। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को निकाला।

इस सम्बन्ध में छानबीन करने पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह अवाक रह गई। मृत युवक के पिता उमाशंकर सिंह (70) का भी खून से लथपथ शव देखकर पुलिस हतप्रभ रह गयी। गांव में एक साथ बाप-बेटे के शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीण दोनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर, समाचार लिखे जाने तक संदीप का पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गाशंकर तिवारी और सीओ बैरिया भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular