Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: घर की दीवार काटकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

आगरा: घर की दीवार काटकर दिया चोरी की घटना को अंजाम

आगरा (हि.स.)। आगरा के खेरागढ़ में चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे जेवर और अन्य कीमती सामन को चुरा लिया। चोरी की जानकारी होने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मामला आगरा के खेरागढ़ तहसील के नगला कमाल चौराहे का है। यहां रहने वाले राजवीर सिंह तोमर के घर देर रात चोरों ने घर की दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, राजवीर सिंह तोमर का घर खेतों के आगे सड़क के किनारे पर है। चोरी की रात घर पर राजवीर सिंह और उनकी बहु और पोते पोतियां थे। राजवीर सिंह रात्रि के वक़्त घर के बाहर आंगन पर सोये हुए थे और उनकी बहु अपने बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रही थी।

सुबह करीबन चार बजे जब राजवीर सिंह की बहु की नींद खुली तो वह कमरे से बाहर आयी। बाहर के कमरे में पड़े सामन अस्त व्यस्त देख कर उसके होश उड़ गए। इसकी घटना उसने राजवीर सिंह को दी। इस मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, चोर कमरे की दीवार को काटकर अंदर घुसे थे। चोरों ने घर की अलमारी में रखे कीमती गहने, एलईडी टीवी और नगदी को चुराया है। घर से कुछ ही दूरी पर खेतों में भी सामन बिखरा मिला है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गयी है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular