Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया : पिता का हत्यारा पच्चीस हजार एक इनामी गिरफ्तार

बलिया : पिता का हत्यारा पच्चीस हजार एक इनामी गिरफ्तार

– पुलिस ने तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बलिया (हि. स.)। दो साल पहले अपने पिता की हत्या करने युवक गुरूवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस पर पुलिस ने पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने गुरुवार को बताया कि वर्ष 2018 के जून माह में रसड़ा कस्बा के नाथ बाबा मठिया वार्ड नं 12 कस्बा निवासी त्रिलोकी राजभर ने अपने पिता गौरीशंकर राजभर के कान के पीछे डंडे से जोरदार प्रहार किया था। जिससे उनको काफी चोट लगी थी तथा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इस सम्बन्ध में रसड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी त्रिलोकी राजभर काफी दिनो से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 83 (कुर्की) की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
एसपी के अनुसार त्रिलोकी राजभर की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। रसड़ा थाने के एसआई प्रमोद कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा रसड़ा के सब्जी मण्डी के पास से बुधवार देरशाम शाम करीब सात बजे त्रिलोकी राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ। 

RELATED ARTICLES

Most Popular