Friday, April 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :पुलिस कर्मियों की तरह अब पीआरडी जवान भी चलाएंगे राइफल, प्रशिक्षण...

बलरामपुर :पुलिस कर्मियों की तरह अब पीआरडी जवान भी चलाएंगे राइफल, प्रशिक्षण शुरू

बलरामपुर(हि.स.) । पुलिस की तरह अब पीआरडी जवान भी राइफल चलाएंगे। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के तरह ही कार्य कुशलता को लेकर अलर्ट रहेंगे। जिसको लेकर विभाग के द्वारा देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के पीआरडी कर्मियों का जनपद के पचपेड़वा में प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

रविवार को पचपेड़वा के इमलिया कोडर स्थित मिनी स्टेडियम में 15दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया ।

देवीपाटन मंडल से 196 जवानों का प्रशिक्षण शुरू: जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इमलिया कोडर पचपेड़वा स्थित मिनी स्टेडियम में15 दिवसीय मंडलीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है जिसमें देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के कुल 196 जवान प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे जिसमें कि 173 पुरुष व 23 महिला जवान है।

प्रशिक्षण से पीआरडी जवानों के कार्यकुशलता में होगा बड़ा बदलाव: जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पीआरडी जवानों की ड्यूटी सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में ड्यूटी लगाई जाती है,इसके अलावा पीआरडी जवान आपदा के दौरान भी अपनी सेवा प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों ,होमगार्डों की तरह ही मार्च पास्ट, राइफल चलाना, सैल्यूट करना, जनसामान्य के साथ अच्छा व्यवहार करना आदि तरीके सीखेंगे। प्रशिक्षण से पीआरडी जवानों के काम को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यकुशलता में बड़ा बदलाव आयेगा।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular