Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर :क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार ग्राम प्रधानों के करने से...

बलरामपुर :क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार ग्राम प्रधानों के करने से अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रही

रोहित गुप्ता
उतरौला/बलरामपुर
विकास खण्ड उतरौला में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक का बहिष्कार ग्राम प्रधानों के करने से अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रही। कुछ पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में किसी तरह क्षेत्र पंचायत की बैठक को अधिकारियों ने निपटाया। क्षेत्र पंचायत बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल वर्मा ने किया। संचालन खण्ड विकास अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया।
बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 75 लाख की कार्य योजना तैयार का प्रस्ताव पारित किया गया।
विकास खण्ड उतरौला में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा को होना था लेकिन बैठक में विधायक भी नहीं आए। बैठक में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार, सीडीपीओ व क ई अधिकारी मौजूद रहे। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी उतरौला ने ने बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए बेसिक विघालयो में शिक्षण कार्य की प्रगति का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि सभी बेसिक विघालयो का कायाकल्प कराया गया है। इसमें विघालयो में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बेसिक विघालयो में छात्रों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक संख्या में प्रवेश कराने का आहावान किया। सीडीपीओ उतरौला ने क्षेत्र में चल रहे संचारी रोगो के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।‌ उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीणों में प्रतिरक्षण की क्षमता बढ़ेगी। खण्ड विकास अधिकारी उतरौला सुमित सिंह ने विकास खण्ड उतरौला में चल रहे विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान विकास योजनाओं का प्रस्ताव देते हैं। इस प्रस्ताव में गांव के विकास की रुपरेखा तैयार की जाती है। शासन ने विकास के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। इससे गांवों को क ई लाभ मिल रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल वर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 से 2023 तक के लिए पचास लाख रुपए का राज्य वित्त आयोग का अनुपूरक बजट पारित किया गया है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए पन्द्रहवे वित्त आयोग के पच्हत्तर लाख रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। शासन से मिलने वाले धन से ग्राम प्रधान से मिलकर विकास की योजना तैयार की जाती है। अंत में खण्ड विकास अधिकारी उतरौला ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular