Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में प्रधानपति गिरफ्तार

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में प्रधानपति गिरफ्तार

औरैया(हि.स.)। भाजपा नेता दीपू सिंह के जेल जाने के बाद मामला जातीय संघर्ष की स्थिति में है। प्रधानपति की फेसबुक पोस्ट से इसी मामले को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रधानपति का कहना है कि यह पोस्ट उसकी फेसबुक से नहीं की गई है, उसे फंसाया गया है।

दीपू सिंह के कोतवाली में बैठकर अभद्रता करने व एक जाति को ललकारने पर मामला जातीय हो गया है। दीपू सिंह व उनका बेटा तो जेल चला गया लेकिन दोनों जातियों में जुबानी जंग छिड़ी है। सहार ब्लॉक के बहादुरपुर गांव के प्रधान पति विजय की फोटो लगी फेसबुक से एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें एक जाति के लोगों के लिए अपशब्द लिखे थे। इस पर मामला फिर तूल पकड़ गया। जब ये पोस्ट खूब वायरल हुई तो लोगों ने विजय की फेसबुक चेक की लेकिन उसकी फेसबुक पर ये पोस्ट नहीं थी। मीडिया सेल ने मामले की जांच कर विजय चौहान पर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर देर रात उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। विजय का कहना है की उसे फंसाया गया है आउट ये पोस्ट उसकी फेसबुक से नहीं हुई है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular