Saturday, September 19, 2026
Homeमनोरंजनफिल्म गुलमोहर का एक और ट्रेलर रिलीज, शर्मिला टैगोर व मनोज बाजपेयी...

फिल्म गुलमोहर का एक और ट्रेलर रिलीज, शर्मिला टैगोर व मनोज बाजपेयी ने लाए आंखों में आंसू

फिल्म गुलमोहर का एक और ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। ट्रेलर की शुरुआत ग़ज़ल सिंगर तलत अज़ीज़ की दिलकश आवाज से शुरू होती है। जहा घर की मुखिया कुसुम यानी शर्मिला टैगोर की बातें दिल को भावुक कर देंगी। कैसे बत्रा परिवार के पुराने घर से अलग होकर, एक-दूसरे से दूर होने का डर और दर्द अरुण यानी मनोज बाजपेयी की बातों में झलक रहा है। परिवार से बिछड़ने का डर, विचारों में आपसी मतभेद और युवा पीढ़ियों में रिश्तों को न समझने की नादानी इस ट्रेलर में दिखाई दे रही है। फिल्म का ये ट्रेलर दर्शकों की आंखों में आंसू ला देगा।

फिल्म अपनी कहानी और स्टार कास्ट को लेकर रिलीज के पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी है। फ़िल्म गुलमोहर से जुड़े किस्से दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर रहे हैं।

फ़िल्म गुलमोहर, पारिवारिक रिश्तों और उनके बीच के असमंजस और तालमेल की गहराई को दर्शाती हैं। ये ऐसी फिल्म है जो आज के एकल परिवार को भी सामूहिक कुटुंब और उनके बीच की मजबूत भावनाओं और उतार-चढ़ाव की कहानी बयां करेगी, जो इस जमाने में कही गुम सी हो गयी है।

मनोज बाजपेयी भी पहली बार हमेशा के किरदारों से कुछ अलग नजर आएंगे। इसके अलावा फ़िल्म में अमोल पालेकर, सूरज शर्मा और सिमरन मुख्य किरदार में हैं। राहुल चित्तेला द्वारा निर्देशित और राहुल चित्तेला-अर्पिता मुखर्जी द्वारा लिखित फ़िल्म गुलमोहर 3 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular