Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफिरोजाबाद : खेत से लौट रही महिला पर फेंका तेजाब, छेड़छाड़ का...

फिरोजाबाद : खेत से लौट रही महिला पर फेंका तेजाब, छेड़छाड़ का आरोप

फिरोजाबाद (हि.स.)। पचोखरा थाना क्षेत्र में  रविवार की देर रात को एक महिला पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी। 

पचोखरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली 27 वर्षीय महिला खेत से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच चार अज्ञात लोगों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। 

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। महिला पेट व पीठ पर लगभग 23 प्रतिशत जली हुई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला का पति, उसका भाई व एक अन्य व्यक्ति पहले से ही किसी अन्य महिला से छेडछाड़ व उसे जलाने के आरोप में जेल में बंद है। 

उन्होंने बताया कि एक अन्य बात भी निकलकर आ रही है कि पीड़ित महिला का पति व उनका भाई जो जेल में बंद है ये जो दोनों आरोपी है इन लोगों ने उनकी गिरफ्तारी में सहयोग किया था। इस तरह की बातें भी निकलकर सामने आ रही है। फिर भी पूरे घटनाक्रम की हम लोग विस्तृत जांच कर रहे है और शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जायेगा। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular