फर्रुखाबाद(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्व मंत्री एमएलसी राजपाल कश्यप ने अमृत पुर विधान सभा उम्मीदवार डॉक्टर जितेंद्र के लिए वोट मांगे।उन्होंने जन सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा को दलित व पिछड़ी जाति विरोधी बताया।
इससे पहले उन्होंने गंगा के तट पर नाव अभियान मैं प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी, शिव प्रताप सिंह चीनू, जाहिद उर्फ जुम्मन, छोटू, गुड्डू, अल्लादीन, इमरान आदि लोगों के सहयोग से 151 नाव पर समाजवादी सवार होकर गंगा में आस्था रखने वाले लोगों से समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव मोहम्मद यूनुस अंसारी ने कहा कि गुजरात से बनारस आ कर मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। तो आगरा से सुमन शाक्य आकर विधायक क्यों नहीं बन सकती। इस पर अपार जनता ने हाथ उठाकर अपनी स्वीकृति दी।इस मौके पर जितेंद्र यादव, सिरौली वाले विवेक यादव, शशांक सक्सेना, तमाम समाजवादी मौजूद रहे।
चन्द्रपाल
