उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी आ रहे शहर
कानपुर (हि.स.)। पश्चिम के दोनों चरणों का प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद अब तीसरे चरण में राजनेता चुनाव प्रचार करने में जुट गये हैं। मंगलवार को कानपुर में देश के गृह मंत्री अमित शाह और सांसद मनोज तिवारी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा और बैठकें करेंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी शहर आकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा करेंगे।
उत्तर प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव के तहत तीसरे चरण में यानी 20 फरवरी को कानपुर में मतदान होना है। वहीं दो चरणों का प्रचार प्रसार खत्म हो चुका है और अब तीसरे चरण के प्रचार प्रसार के लिए सभी दलों के राजनेता अपनी ताकत झोंकने में जुट गये हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां कानपुर देहात में जन सभा करेंगे तो वहीं कानपुर नगर की 10 विधान सभाओं को प्रभावित करने के लिए अलग अलग देश के गृह मंत्री अमित शाह, सांसद मनोज तिवारी और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा जनसंपर्क और जनसभा करेंगे। इसको लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री 14 फरवरी की शाम को कानपुर आएंगे उनके माल रोड स्थित एक होटल में रुकने की व्यवस्था की जा रही है। पार्टी नेताओं के मुताबिक सोमवार शाम को वह पार्टी पदाधिकारी और प्रत्याशियों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद मंगलवार को वह शहर की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सभा या जनसंपर्क में जा सकते हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारी कर रही है कि उन्हें किन किन विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाना है।
मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा कैंट विधानसभा में अब्दुल हमीद पार्क बाबू पुरवा, बरगद चौराहा सुजातगंज, खपरा मोहाल चौराहा में जनसभा व जनसंपर्क में करेंगे। सांसद मनोज तिवारी गोविंद नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काली मठिया चौराहा शास्त्री नगर में जनसभा करेंगे। वह किदवई नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बर्रा-2 मेनरोड पर जनसभा व जनसंपर्क करेंगे।
इसके साथ ही इसी दिन दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी गोविंद नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में काली मठिया चौराहा शास्त्री नगर में जनसभा करेंगे। वह किदवई नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बर्रा-2 मेनरोड पर जनसभा व जनसंपर्क करेंगे।
अजय
