फरियाद लेकर आई वृद्ध महिला की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी ने दिया मास्क

कानपुर देहात । जनपद के जिलाधिकारी के पास जब एक वृद्ध महिला अपनी फरियाद लेकर आई तो जिलाधिकारी ने उनकी फरियाद सुनकर उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसी के साथ महिला को मास्क देकर उसे लगाकर रखने का भी आग्रह किया।

 जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चन्द्र ने अभी महज कुछ दिनों पहले की जनपद की कमान सम्हाली है। इसके पहले जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कानपुर विकास प्राधिकरण में स्थानांतरण हो गया था। नए जिलाधिकारी के आने पर पूरे जनपद में यही चर्चा हो रही थी कि जिस तरह राकेश कुमार सिंह ने जनपद में अपना बेहतरीन कार्य सम्हाला है उसी तरह यह जिलाधिकारी भी कार्य करेंगे। जनपद में कदम रखते ही जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कार्य करने की शुरुआत कर दी। जनपद में जगह—जगह जाकर सभी विभागों की स्थिति देखकर उसका जायजा लिया। लगातार वह मीडिया के चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर आई हुई वृद्ध महिला सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ग्राम रोहिनी निवासी रामकली को जिलाधिकारी ने पहले साधारण तरह से सुना और उसका जल्द निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। इसी के साथ उस महिला को मास्क भी उपलब्ध कराएं । इसी के साथ उस महिला से आग्रह किया कि उनकी उम्र बहुत है वह घर पर ही रहें इस बीमारी से बचें उनकी समस्या का निस्तारण हो जाएगा तो मास्क जरूर लगाएं। जिलाधिकारी के इस कार्य से महिला खुश हो गई और आश्वत होकर घर चली गई। 

error: Content is protected !!