fatehgrh inclosement bjp and admistation
फर्रुखाबाद (हि.स.)। फतेहगढ़ में सोमवार को अतिक्रमण हटाते समय भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जमकर कहा सुनी हुई। फतेहगढ़ के महासमाधि से लेकर छोटी जेल चौराहे तक बुलडोजर गरजा। जगह-जगह पर विवाद हुए।
फतेहगढ़ के ठाकुर द्वारा मंदिर पर एक चबूतरा को लेकर अमन गुप्ता नगर मंत्री भाजपा ने हिंदू मुस्लिम का जमकर विरोध किया और कहा, कि कब्रिस्तान नहीं तोड़ी गई। ठाकुर द्वारा मंदिर पर चबूतरा तोड़ दिया गया। वहीं, पुलिस लाइन गेट के सामने कुछ बाल्मीकि बस्ती है। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने सरकारी आवास देने का उन्हें भरोसा दिया। कुछ अवैध मकानों पर घर के अंदर तक फीता लगाया गया और उनको तोड़ने का समय दिया गया। चेतावनी दी गई कि आज शाम 5:00 बजे तक अतिक्रमण टूटा नहीं मिला तो भूमाफिया के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
चन्द्रपाल
