Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रेम और भाईचारा का संदेश देता है होली का पर्व : अनुप्रिया...

प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है होली का पर्व : अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर(हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री एवं जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल ने होली के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि होली का पावन पर्व हम सभी को सारे भेदभाव भुलाकर प्रेम, सौहार्द व सामाजिक समरसता की भावना को आत्मसात करते हुए आपसी सद्भाव के वातावरण में पर्व मनाने का संदेश देता है।

श्रीमती पटेल ने कहा कि इस अवसर पर हम अपने सारे मतभेद भूलकर प्रेम और भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। होली का पर्व हमें राष्ट्रीय एकता व आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने के साथ ही भारतीय संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देता है। भारतीय लोक संस्कृति से जुड़े इस अनूठे त्यौहार से हमारी सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की भावना सुदृढ़ होती है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular