Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में तैनात उपनिरीक्षक का शव स्नानागार में मिला

प्रयागराज में तैनात उपनिरीक्षक का शव स्नानागार में मिला

प्रयागराज(हि.स.)। नवाबगंज थाने के समीप किराए के कमरे पर रह रहे उपनिरीक्षक का शव शनिवार सुबह स्नानागार में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नवाबगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह वर्ष 2016 बैच के दरोगा है। उनकी मां व पत्नी एवं बच्चे लखनऊ में रहते हैं। वह वर्तमान में नवाबगंज में तैनात थे। थाने से कुछ दूरी पर प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर नवाबगंज में किराए का कमरा लेकर रहते थे।

उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश राय के मोबाइल फोन पर संतोष सिंह ने बताया कि अनिल कुमार सिंह का मोबाइल बन्द है। यह जानकारी होते ही नवाबगंज थाने की टीम मौके पर पहुंची और कमरे के अन्दर पहुंची तो वह स्नानागार में जमीन पर मृत मिले। उनके शरीर पर कोई जाहिराना चोंट भी नहीं दिखाई दी। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है। मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जानकारी हो पाएगी। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular