Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैस रिफिलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, सात झुलसे

गैस रिफिलिंग के दौरान दुकान में लगी आग, सात झुलसे

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी स्थित एक परचून की दुकान में शनिवार को भीषण आग लग गई। इसमें सात लोग झुलस गए, जिसमें से एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी संगम पार्क में अशोक प्रजापति की परचून की दुकान है। आज सुबह दुकान पर ही अवैध रूप से छोटे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस लीक हुई तो आग लग गई और देखते ही देखते परचून की दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। जनरल स्टोर चलाने वाले अशोक प्रजापति उनका बेटा विवेक प्रजापति एवं बेटी आरती प्रजापति आग की चपेट में आ गए। इतनी ही नहीं सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर और दुकान पर सामान ले रहे चार अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने झुलसे सभी सातों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें तीन लोगों की हालत गंभीर है, जो एक ही परिवार के हैं।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular