Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज के चौक लोकनाथ ही कपड़ा फाड़ होली भारत में प्रसिद्ध

प्रयागराज के चौक लोकनाथ ही कपड़ा फाड़ होली भारत में प्रसिद्ध

प्रयागराज(हि.स.)। संगमनगरी के चौक लोकनाथ की होली पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यह सबसे हटकर होती है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं और होली खेलने के बाद अपना कपड़ा फड़वा कर चले जाते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक अप्पू पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष होली की तैयारियां की गयी हैं। इस बार पांच कुन्तल गुलाब की पंखुड़ियॉ, 11 कुन्तल अबीर-गुलाल और तीन कुन्तल कागत की कतरने मशीन से उड़ाई जायेगी। मशीनों द्वारा लोगों पर रंग छोड़ा जायेगा। जिसके लिए बड़े-बड़े ड्रम भी मंगाये गये हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए लगभग तीस स्पीकर लगाये गये हैं।

मीडिया प्रभारी शगुन मो. अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां की होली खेलने के लिए लोग बहुत दूर-दूर से आते हैं और कपड़ा फड़वा कर चले जाते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग गाने की धुन पर नृत्य करते हुए एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ते हैं। इसके साथ जमकर आनन्द लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई बुरा भी नहीं मानता। कहा कि यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलता है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में यहां की कपड़ा फाड़ होली प्रसिद्ध है। जिसे देखने के लिए अन्य राज्यों से लोग यहां आते हैं और इसका जमकर आनन्द उठाते हैं।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular