Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुनी

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुनी

-भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में दिये जलाने का लिया संकल्प
वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ को सुनने के लिए रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्साह से जुटे रहे। रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री की एक-एक बात को कार्यकर्ताओं ने सुना। कंचनपुर स्थित पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के एक-एक संदेश को आत्मसात कर लिया। 
प्रधानमंत्री ने जब कहा कि देश के वीर सैनिकों के लिए दीवाली पर घर में एक दीया जलाये। हमें अपने जांबाज सैनिकों को भी याद रखना है, जो इन त्योहारों में भी देश की सीमाओं पर डटे हैं। भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे हैं। हमें घर में एक दीया, भारत माता के वीर बेटे-बेटियों के सम्मान में भी जलाना चाहिए, तो कार्यकर्ताओं ने इसे सुनकर गांठ बांध लिया।  
प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर जब कहा कि खादी की लोकप्रियता बढ़ ही रही है। दुनिया में कई जगह खादी बनाई भी जा रही है। इस बात पर कार्यकर्ताओं ने जमकर तालिया बजाई। 
प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में बहुत कुछ जानने को मिलता है। हर बार नया विषय प्राप्त होता है। मन की बात कार्यक्रम के स्थानीय प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि ‘मन की बात’ नारी शक्ति ने भी टीम बनाकर हर जगह महिलाओं के साथ सुनी। महिला मोर्चा जिला संयोजक ममता राय ने इसकी अगुवाई की। कार्यक्रम में संजय सोनकर, डॉ. ओ पी प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद प्रधान, अरविंद मिश्रा, सुधीर वर्मा राजू, मिलन मौर्या ,अमित पाठक, हिमांशु जायसवाल,अजय विश्वकर्मा आदि ने शिरकत की।

RELATED ARTICLES

Most Popular