लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिछड़ों को एकजुट करने के अभियान में जुट गया है। इसके लिए मोर्चा की ओर से कुछ कार्यक्रम तय किये गये हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग ने 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती प्रदेश के सभी जिला व महानगरों, नगर पालिका व नगर पंचायत में मनाने की तैयारी की है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता समस्त जनमानस को गोष्ठी व अन्य आयोजनों के माध्यम से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा के महत्व को बताया जायेगा। नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा का इस समय सम्पर्क अभियान चल रहा है। इसके तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव व घर घर जा रहे हैं।
बृजनन्दन
