Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश पुलिस ने बिछड़े चार मासूमों को परिवार से मिलाया

 पुलिस ने बिछड़े चार मासूमों को परिवार से मिलाया

फिरोजाबाद (हि.स.)। पुलिस ने रविवार को बिछड़े चार मासूमों को उनके परिवार से मिलाया। उन्हें तलाशने के लिए पुलिस की टीमों का काफी मेहनत करनी पड़ी है।

पुलिस के सोशल मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, आठ अप्रैल को यह सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी मोहल्ला में चार अबोध बच्चे भटक कर यहां आये और रो रहे हैं। इस सूचना पर फौरन पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर चारों बच्चों को सुपुर्दगी में लेकर उन्हें उनके परिवार से मिलाया। जिन बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया, उनमें जिले के मोहल्ला गंगानगर निवासी मधू (05) पुत्री संजू, नन्ही (03) पुत्री संजू, पवन उर्फ टिल्लू (04) पुत्र अनिल कुमार व सृष्टि उर्फ गुड्डा (03) पुत्र अनिल कुमार है। लापता बच्चों को सकुशल पाकर परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस की सराहना की है।

कौशल/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular