Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित होगी पांच तरह की प्रतियोगिता

प्रतापगढ़ : मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित होगी पांच तरह की प्रतियोगिता

प्रतापगढ़(हि.स.)। विधानसभा चुनाव में प्रत्येक वोट की महत्ता दर्शानें एवं मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच तरह की प्रतियोगितायें जनपद में आयोजित की जा रही है। जिनमें विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं विशेष श्रेणी में नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

मतदाता जागरूकता के पांच तरह की प्रतियोगितायें क्विज कॉन्टेस्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट, पोस्टर डिजाइन कॉन्टेस्ट, सांग कॉन्टेन्स्ट एवं स्लोगन कॉन्टेस्ट सम्मिलित है। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का विषय ‘‘माई वोट इन माई फ्यूचर-पॉवर ऑफ वन वोट’’ पर आधारित है। प्रतियोगिता में भाग लेने की अन्तिम तिथि 15 मार्च तक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि गीत प्रतियोगिता में अधिकतम तीन मिनट की रिकार्डिंग भेजी जा सकती है। वीडियो प्रतियोगिता में वीडियो की अवधि एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिये। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागी डिजिटल पोस्टर, स्केच या पेन्टेड पोस्टर थीम पर भेज सकते हैं। पोस्टर अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिये। सांग कन्टेस्ट, वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट व पोस्टर डिजाइन कॉन्टेस्ट को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें संस्थागत, पेशवेर व शौकीन व्यक्ति है, संस्थागत श्रेणी के अन्तर्गत स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं संस्थायें है, पेशेवर श्रेणी के अन्तर्गत जो व्यवसायिक तौर पर रचनात्मक कार्य करते है तथा शौकीन व्यक्ति श्रेणी के अन्तर्गत ऐसे व्यक्ति जो हावी के रचनात्मक कार्य करते हैं।

सांग कॉन्टेस्ट को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें संस्थागत, पेशेवर व शौकीन व्यक्ति है। संस्थागत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार, तृतीय पुरस्कार 30 हजार व विशेष उल्लेख के लिए 15 हजार रुपये दिये जायेगें। पेशेवर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार व विशेष उल्लेख के लिए 10 हजार दिये जायेगें। शौकीन व्यक्ति श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 7500 व विशेष उल्लेख के लिए 3 हजार दिये जायेगें।

वीडियो मेकिंग कॉन्टेस्ट संस्थागत, पेशेवर व शौकीन व्यक्ति श्रेणी में विभाजित है जिनमें संस्थागत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कर 1 लाख, तृतीय पुरस्कार 75 हजार व विशेष उल्लेख हेतु 30 हजार रूपये दिये जायेगें। पेशेवर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार, तृतीय 20 हजार व विशेष उल्लेख हेतु 10 हजार दिये जायेगें। शौकीन व्यक्ति श्रेणी के तहत प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार व विशेष उल्लेख हेतु 5 हजार रूपये दिये जायेगें। पोस्टर डिजाइन कान्टेस्ट को भी संस्थागत, पेशेवर व शौकीन व्यक्ति श्रेणी में विभाजित किया गया है जिनमें संस्थागत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार, तृतीय पुरस्कार 20 हजार व विशेष उल्लेख हेतु 10 हजार रूपये दिये जायेगें। पेशेवर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 30 हजार, द्वितीय 20 हजार, तृतीय 10 हजार व विशेष उल्लेख हेतु 5 हजार रुपये दिये जायेगें। पेशेवर व्यक्ति श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय 10 हजार, तृतीय 7500 व विशेष उल्लेख के लिए 3 हजार रुपये दिये जायेगें।

स्लोगन कॉन्टेस्ट में प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार, तृतीय पुरस्कार 7500 हजार रूपये दिये जायेगें तथा विशेष उल्लेख पुरस्कार के लिए 50 प्रतिभागियों को प्रत्येक को 2000 रुपये दिये जायेगें। क्विज कॉन्टेस्ट में विजेताओं को रोमांचक ईसीआई मर्चेडाइज मिलेगा और लेवल-3 पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि इन प्रतियोगिताओं का सभी विद्यालयों में व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाये ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सके।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular