प्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का इलाज के दौरान निधन

प्रतापगढ़ (हि.स.)। जिले के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह का इलाज के दौरान बुधवार की रात आकस्मिक निधन हो गया।

नगर पालिका अध्यक्ष 70 वर्षीय हरि प्रताप सिंह का निधन बुधवार रात 12 बजे दिल्ली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में हो गया। वह पहली बार वर्ष 1995 में पालिका अध्यक्ष बने, 2017 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह वर्ष 2023 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहीं। मई 2023 में वह फिर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। हरिप्रताप वर्ष 2002 से 2007 तक भाजपा से सदर सीट से विधायक भी रहे।

बेटे विशाल सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व वह अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हुई थी। दिल्ली में इलाज चल रहा था। मुंह में छाला होने से कुछ खा नहीं पा रहे थे। इससे काफी कमजोर हो गए थे। बुधवार रात 11:45 अचानक तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए मैक्स हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक प्रतापगढ़ शव घर आने की संभावना है। परिवार में एक बेटा व दो बेटियां हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष की मौत की खबर जनपद में पहुंचते ही लोगों में शोक छा गया। हरि प्रताप सिंह का व्यक्तित्व हंसमुख था और वह लोगों में काफी मिलनसार होने के चलते सभी से हंसते हुए मिलते थे, जिससे उनकी अलग ही छाप थी। बेला नगर पालिका का उन्होंने कई बार नेतृत्व कर किया और आम जनमानस में की उनकी अच्छी ख्याति थी और उनके निधन का जानकारी पर सभी लोग और पालिका कर्मियों में शोक व्याप्त है।

दीपेन्द्र/मोहित

error: Content is protected !!