Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, मुख्य आरक्षी को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, मुख्य आरक्षी को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, मुख्य आरक्षी को लगी गोली

गाजियाबाद (हि.स.)। जिले के विजय नगर थाने की पुलिस ने प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट के पास मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से यह बदमाश घायल है, जबकि बदमाश की गोली से एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान घायल बदमाश का साथी फरार हो गया।

क्षेत्राधिकारी प्रथम अंशु जैन ने बताया कि विजय नगर पुलिस रविवार तड़के पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन यह युवक रुके नहीं और गंगाजल प्लांट प्रताप विहार की तरफ भागे। पुलिस ने पीछा करते हुए घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया जिसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। बदमाश की गोली से एक मुख्य आरक्षी अमित घायल हुआ है।

अंशु जैन ने बताया कि घायल बदमाश का नाम खालिद उर्फ राजा है जो मूल रूप से औरैया का निवासी है। हाल में वह बुद्धविहार सेक्टर 63 नोएडा में रहता है, जिस पर आधा दर्जन से ज्यादा लूट के मामले दर्ज हैं। इसके फरार साथी का नाम अमित उर्फ रवि है, जो बिसरख का रहने वाला है। बदमाश के पास से मई माह में चोरी की एक मोटरसाइकिल एवं एक तमंचा बरामद हुआ है। बदमाश से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular