देवरिया (हि .स.)। रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड देवरिया में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों और बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई |
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद देवरिया में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति को नियंत्रित करने हेतु आज रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में पुलिस बल द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल किया ।
इस दौरान पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का डिमॉस्ट्रेशन कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को दंगाइयों और बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टीयर स्मोक सेल आदि के प्रयोग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत कराया गया । ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक पंकज कुमार अन्य उपस्थित रहे ।
ज्योति
