बिजनौर(हि.सं.) पुलिस अधीक्षक से नहटौर थाने के दरोगा द्वारा झूठी रिपोर्ट को समाप्त कराने के नाम पर किसान से 350000 रुपये वसूलने की शिकायत की गई है |
जानकारी के अनुसार ग्राम शेरपुर बल्ला थाना नहटौर निवासी देवराज पुत्र मादो सिंह के पास 70 वर्ष पुराने पट्टे की जमीन है, हल्का लेखपाल कैलाश चन्द ने एक झूठी दरख्वास्त देकर नहटौर थाने में शिकायतकर्ता के भाई गोविन्द सिंह व अन्य के नाम से दर्ज करा दिया जिसकी जांच करने दरोगा योगेन्द्र पाल शेरपुर बल्ला निुंचे। दरोगा ने कहा कि तुम्हारे भाई का यह मुकदमा खत्म करा दूंगा। इसके लिए मुझे साढ़े तीन लाख देने होंगे।
देवराज सिंह ने उक्त दरोगा को 170000 अपने पास से तथा 130000 रुपये अपने मिलने वाले साजिद से मंगाकर दे दिए | इस मौके पर मौजूदा ग्राम प्रधान दानिश व शीतम भी मौजूद थे | उक्त दरोगा ने पैसे लेने के बाद न तो मुकदमा वापस लिया और न ही रुपये वापस किए | दरोगा से रुपये वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फसांने की धमकी देता है तथा गाली-गलौच पर उतर आता है।
शिकायतकर्ता देवराज सिंह ने शिकायत पत्र में दरोगा से जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग करते हुए पैसे वापस दिलाये जाने की मांग भी की है। देवराज सिंह ने बताया कि दरोगा से फोन पर काफी बार बात हुई है, वह रिकाॅर्ड में है।
नरेन्द्र
